खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो पीएम समृद्धि योजना के नाम पर सस्ते ब्याज में लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करते थे।
पुलिस के अनुसार सकरी क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडे से आरोपियों ने 50 लाख रुपए का लोन और 30 प्रतिशत छूट दिलाने का लालच दिया। 12 फरवरी 2024 से 29 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न मोबाइल नंबरों और फर्जी नामों जैसे गिरीजेश त्रिवेदी का उपयोग कर उनसे कुल 73,23,291 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई का अधिकारी बनकर अपराधियों ने विश्वास जीतने की कोशिश की और धीरे-धीरे बड़े लेनदेन करवाए।
पुलिस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी
गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह (28 वर्ष) और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष वार्ड 13, गढवाल कनौली, थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने क कबूल किया कि वे दिल्ली में किराए के मकान में गैंग के अन्य सदस्यों के साथ साइबर ठगी का संचालन करते थे। वे फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खाते का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाते थे और ठगी की रकम इन खातों में जमा कराते थे। अधिकारियों ने बैंक खातों, ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई। मामले में अन्य साथियों और रकम की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


