खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। ग्राम संकनपल्ली (पटवारी हल्का क्रमांक–03) की भूमि गैर आदिवासी के नाम दर्ज होने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तेजी से संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी उसूर द्वारा उपलब्ध अभिलेखों एवं राजस्व दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिन किसानों की भूमि हस्तांतरण व नामांतरण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, उनके संबंध में सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि सभी खसरा नंबरों पर संबंधित कृषकों के नाम ही पूर्व से दर्ज हैं। जांच के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध विक्रय, हस्तांतरण या भूमि गैर आदिवासी व्यक्ति के नाम दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई।
रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि भूमि स्वामित्व से संबंधित राजस्व अभिलेखों में कहीं भी विसंगति नहीं पाई गई है तथा मूल भूमिस्वामियों के नाम यथावत सुरक्षित हैं। अनुविभागीय अधिकारी उसूर ने बताया कि वर्तमान रिकॉर्ड पूरी तरह सही और प्रमाणित पाए गए हैं। साथ ही शिकायत में बताए गए कुछ संदिग्ध दस्तावेजों की अलग से जांच जारी है, जिनकी अंतिम रिपोर्ट आगामी दिनों में प्रस्तुत की जाएगी।
प्रशासन की इस त्वरित जांच कार्रवाई से ग्रामीणों और कृषकों के बीच भूमि अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


