खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री आवास पर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हु उन्हाने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास को बंद कर दिया गया था, जिससे लाखों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य जारी करना शोभा नहीं देता है। जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्का प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जा रहा है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इससे परेशान होना लाजमी है, क्योंकि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया था।
कांग्रेस के प्रत्येक प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के इस वक्तव्य पर भी कुछ बोलने का साहस होना चाहिए था, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवार के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैंपों की 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांव में नियाद नेल्लानार योजना के तहत 327 गांव में 13788 घरों एवं शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 1.32 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है । इन लक्ष्य की ओर भाजपा आगे बढ़ रही है, इससे कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में बची जमीन भी खिसकती नजर आ रही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को संकल्प की सिद्धि और उपलब्धियां का प्रमाणिक दस्तावेज बताते हुए कहां है, कि प्रदेश के हर गरीब के सिर पर पक्की छत का जो संकल्प भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में व्यक्त किया था, वह गारंटी पूरी करके प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश की विश्वसनीयता अर्जित की है, जिसकी बौखलाहट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रधानमंत्री आवास पर श्वेत पत्र जारी करने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को यह ज्ञात होना चाहिए कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान किसी श्वेत पत्र से कम नही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी से लेकर भूपेश बघेल तक की झूठी बयानबाजी के आदि हो चुके है, लेकिन भाजपा के नेता जमीनी हकीकत पर तथ्यों के प्रमाणिक आंकणों के साथ बयान देते है, उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


