खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक युवक ने दोस्तों से बहस के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्मघाती कमद उठाने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने 4 नामजद युवकों को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने चारों पर आरोप लगाया है कि वे उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परम तिवारी (शिकारी रोड निवासी) है। बीती रात (शुक्रवार) को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की जांच में मृतक के मोबाइल पर एक वीडियो मिला है, जिसे उसने फांसी लगाने से पहले बनाया था।
वीडियो में मृतक परम तिवारी ने अपना परिचय देते हुए कहा- आज (शुक्रवार) शाम 7 बजे मैं अपने दोस्त के साथ नीचे उतरा। इस दौरान मेरे दोस्त के दोस्त विक्रांत तिवारी मिला और कुछ बात करने के नाम से कुछ दूर साथ चलने कहा। आगे जाते ही विक्रांत तिवारी और अन्य दोस्तों के बीच लड़ाई हो गई। मैने और मेरे दोस्त राजेश ने मिलकर विक्रांत को बचाया और झगड़े से बाहर निकाला। इसके बाद हम सभी अपने घर को निकले। लेकिन जिन लोगों से लड़ाई हुई वे सभी रात में मेरे घर जाकर मेरे माता-पिता और भाई से गाली-गलौच कर मेरे भाई और मुझे मारने की धमकी देने लगे।
मृतक ने वीडियो के अंत में कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है, तो मेरी मौत के जिम्मेदार छोटू मिश्रा महुआपारा निवासी, बुद्धि पंडित, प्रांजल मिश्रा और विक्रांत मिश्रा होंगे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


