नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे वनडे में बुरी तरह लड़खड़ा गया था। साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया। ऐसे में अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पर दबाव दोगुना हो गया है।
गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता
दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बिखरे नजर आए। खासकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा। जिन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। उनका प्रदर्शन पूरे सीरीज में साधारण रहा है। लगातार रन देने और कोई प्रभाव न बना पाने के बाद चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के पास अब बदलाव का विकल्प ही बचता है। माना जा रहा है कि निर्णायक मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी लगभग तय है।
टीम में ऑलराउंडर की एंट्री पक्की?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। नितीश रेड्डी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में हैं और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता भी रखते हैं। विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजी को मदद देती है। इसलिए एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो टीम को बैटिंग में गहराई दे सके और गेंदबाजी में छठे विकल्प के रूप में मदद करे।
पिछले दोनों मैचों में टीम इंडिया को आखिरी ओवरों में रन जुटाने में मुश्किल हुई थी। ऐसे में नितीश रेड्डी का शामिल होना भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती देगा और टीम संतुलन भी बेहतर होगा।
गेंदबाजी लाइन-अप में फेरबदल
यदि प्रसिद्ध कृष्णा बाहर होते हैं तो गेंदबाजी यूनिट इस तरह दिख सकती है,
अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी बतौर छठे गेंदबाज। यह संयोजन टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में स्थिरता प्रदान करेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 (तीसरा वनडे 2025)
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


