खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की श्रीमती सुमतिया इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें आज पूरा क्षेत्र लखपति दीदी के नाम से जानता है। संघर्षों से भरे जीवन की जब राहें मुश्किल थीं, तब सुमतिया ने अपने हौसले और आत्मविश्वास से नई मंज़िल की ओर कदम बढ़ाए।
आत्मनिर्भर बनकर कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही है
सुमतिया ने बताया कि वह गेंदा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान से जुड़ने से पहले वे घरेलू काम और खेती-किसानी तक ही सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। मिशन के माध्यम से बैंक लिंकेज प्राप्त कर उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया और किराना दुकान शुरू की। आज उनकी वार्षिक आय लगभग एक लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से मिले सहयोग ने न सिर्फ लाइव्हलीहुड बढ़ाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया। किराना दुकान के साथ वे कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही हैं।
बिहान योजना से जुड़ने से सपना हुआ पूरा
इसके अलावा बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रसार कर रही हैं और लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए सुमतिया ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भी लखपति बन पाऊंगी। बिहान योजना से जुड़ने के बाद मेरा यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी भर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


