खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के उरला थाना इलाके में सोमवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी गाली-गलौच के कारण वारदात को अंजाम देने की वजह सामने आई है। मृतक मप्र के डिंडौरी का रहने बताया जा रहा है। हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शनि-रवि की रात लगभग 12.05 बजे पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा। डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को सूचना दी गई। युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के निशान हैं। मृतक फुल्लम सिंह गोंड़ पिता कन्हैया गोंड़ 24 साल निवासी करंजिया डिंडोरी (एमपी) के रूप में हुई।
उरला थाना टीआई ने जानकारी दी कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू दी थी। रात में ही 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। घटना की वजह आपस में हुई गाली-गलौच सामने आई है। मंगलवार को उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


