खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बास्तानार ब्लॉक के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल ने अपने दो सहयोगियों गिरीश चंद्र सेठिया और अनिल सेठिया के साथ मिलकर किसानों के 22 लाख 53 हजार रुपए गबन कर लिया। नकली दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षरों से खुला खेल जांच में पाया गया कि आरोपी कृषि अधिकारी और उसके, सहयोगियों ने किसानों के हस्ताक्षर जाली बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इन्हें निजी बीमा कंपनी को भेजा। इन्हीं जालसाजियों के आधार पर बीमा दावे पास हुए और 22 लाख से अधिक राशि स्वीकृत कर दी गई। किसानों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई। नवंबर में जब उनके खातों में पैसा पहुंचा, तो तीनों आरोपियों ने उन्हें डराकर और गुमराह कर, रकम को कैश और ऑनलाइन माध्यम से अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया।
धोखाधड़ी की भनक तब लगी जब प्रभावित किसानों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हुई, जिसमें आरोप साबित पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बुरगुम थाना पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी और उसके दोनों साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पूरी बीमा राशि अपने कब्जे में लेने के बाद तीनों आरोपी बड़ी सफाई से मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। विभागीय पुष्टि के बाद अब पुलिस इस गबन कांड की जांच कर रही है।
इस मामले में जांच अधिकारी एएसपी महेश्वर नागने बताया कुल गबन की गई राशि 22 लाख 53 हजार रुपए है। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्हाेने बताया कि यह घटना कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


