खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में हुए चौकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता ने बताया कि 8–9 महीने पहले उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


