नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम चल रहा है। लेकिन, खरगोन में कुछ दिनों से बादलों के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे है। मौसम के इस उतारा चढ़ाव असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी और खासी होना आम बात हो गई है। जिसकी वजह से लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे है। लेकिन, ग्रामीणों क्षेत्रों में आज भी लोग कई लोग बुजुर्गों के बताए देसी नुस्खे आजमाकर घर पर ही ठीक हो रहे है।
घर के किचन में मौजूद गुड ओर हल्दी के मिश्रण से बनने वाला यह देसी नुस्खा ठंड में इतना असरदार होता है कि, एक रात में ही पीड़ित को खासी से काफी हद तक राहत पहुंचा देता है। खास बात ये है कि, इसे रात को सोने से पहले पीड़ित को खिलाया जाता है और फिर इसके बाद पानी पीने या कुछ भी खाने की मनाही होती है। यह नुस्खा बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।
गुड़-हल्दी साथ खाने के फायदे
खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य बताते है कि, हल्दी ओर गुड़ को औषधि माना गया है। हल्दी एंटी एलर्जी और एंटीबायोटिक का काम करती है। जबकि, गुड को कफ नाशक कहा गया है। इसमें छार तत्व होता है, इसलिए वह कफ को कम करता है या पिघला कर बाहर करने का काम करता है। वहीं, गुड़ के साथ हल्दी मिलाने पर यह मिश्रण एंटी एलर्जी और म्यूकोलाइटेक यानी कफ बाहर निकालने ओर एलर्जी खत्म करने वाले गुणों से ओतप्रोत हो जाता है। जब इसे खासी से पीड़ित मरीज को खिलाया जाता है तो दवाई का काम करता है, ओर बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है।
गांवों में आज सबसे भरोसेमंद उपाय
आपको बता दे कि, न सिर्फ पुराने जमाने में बल्कि आज भी गांवों में लोग इस देसी नुस्खे को सबसे भरोसेमंद मानते है। कई बार जब डॉक्टरों की दवाइयों का भी असर नहीं होता तो लोग इसी का सेवन करते है। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए गुड़ का एक टुकड़ा लेते है, उसमें बराबर मात्रा में या स्वाद अनुसार जल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेते है। फिर एक गोली बनाकर तब तक चूसते है, जब तक वह खत्म न हो जाए।
खाने का सही समय ओर तरीका
इसे हमेशा रात में सोने से पहले खिलाया जाता है। ताकि सुबह तक औषधि गुणों का फायदा मिल सके। इसे खाने के बाद पानी पीने या कुछ खाने पर मनाही होती है। डॉ. संतोष मौर्य बताते है कि, पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे हल्दी ओर गुड़ में मौजूद क्षारीय तत्व गुण कम हो जाते है, ओर औषधि का असर उतना नहीं हो पाता है। अगर बहुत जरूरी हो तो हल्का गुनगुना पानी पी सकते है, ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
Trending
- रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
- महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्त से महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह
- रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार


