नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम मे कहीं प्रकार के शरीर मे समस्या देखने को मिलती है। सभी रोगों मे सबसे ज्यादा हड्डियों और जोड़ों के दर्द सामने आते है। इस एक खास रेसिपी को घर पर बनाकर दो से तीन चम्मच रोज सेवन करे तो कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है। इन दिनों दिन ब दिन पारा लुढ़कता हुआ नज़र आ रहा है। जिससे शरीर मे कहीं तरह के बदलाव के साथ इम्युनिटी पावर घटने लगता है जिस वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं। सर्दी खांसी जुकाम व अन्य रोग तो होते ही है इसके साथ ही जो बुजुर्ग व्यक्ति हैं उनके जॉइंट पेन भी शुरू हो जाता है। सर्दियों में शरीर का विशेष देखभाल करना आवश्यक होता है।
सर्दियों के दिनों में जोड़ों का दर्द अब सिर्फ बड़े बुजुर्गो तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम ठंडा होते ही हड्डियों की कमजोरी इसकी एक बड़ी वजह बन जाती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि रोज़ाना के भोजन में कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर चीज़ें शामिल की जाएं।
ठंड के मौसम में एक खास घरेलू नुस्खा बड़ी राहत दे सकता है, जिसे गोंदपाक के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में यदि प्रतिदिन इसके दो से तीन चम्मच खाए जाएं, तो हड्डियों का दर्द कम होने लगता है और माइग्रेन व अनिद्रा जैसी दिक्कतों से भी आराम मिलता है। इसे बच्चे, युवा, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी सुरक्षित रूप से सेवन कर सकती हैं।
घर पर स्वादिष्ट गोंदपाक बनाने के लिए कुछ खास सामग्री की जरूरत होती है, जिन्हें बाजार से लाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें शामिल हैं। जैसे मखाना, गोंद, शुद्ध घी, काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स, सूखा नारियल (गड़ी), इलायची पाउडर, सोंठ, सफेद मिर्च पाउडर, गुड़ और दूध। इन सभी चीज़ों से आप बेहतरीन और पौष्टिक गोंदपाक तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसको घर और बनाने की आसान विधि।
इसको बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को मिक्सर में हल्का-सा मोटा पीस लें। अब कड़ाही गरम करें और उसमें मखाने डालकर 2–3 मिनट तक कुरकुरा होने तक भून लें। इन्हें एक बर्तन में अलग निकालकर रख दें। अब कड़ाही में घी डालें। घी गर्म होते ही आंच धीमी कर दें और पिसा हुआ गोंद डालकर कुछ देर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
गोंद ठंड के मौसम में शरीर को जबरदस्त ताकत देता है। सबसे पहले गोंद को हल्का भून लें, फिर उसमें दूध मिलाकर इतनी देर पकाएं कि दूध गाढ़ा होने लगे। दूध पकते समय दूसरी तरफ अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को दरदरा पीस लें। दोनों को मिलाकर तैयार करें पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
इसके बाद ड्राई फ्रूट्स में अखरोट, बादाम और काजू को हल्का-सा मोटा पीस लें। फिर इसमें मखाने मिलाकर दोबारा दरदरा ग्राइंड कर लें। अब दूध को अच्छी तरह उबलने दें और हल्का गाढ़ा होने पर इसमें यह ड्राई-फ्रूट मिश्रण डालकर धीमी आंच पर लगातार भूनते रहें। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल मिलाएं और धीमी आंच पर थोड़ा और भून लें।
बस सब अंत मे इन सभी सामग्रियों को भूनते हुए जब गोंदपाक हल्का गाढ़ा और गहरा रंग का होने दे, उसके बाद इसमें मीठा स्वाद बढ़ाने के लिए गुड़ मिला दें। चाहें तो पिसे हुए खजूर भी जोड़ सकते हैं। गुड़ घुलने तक चलाते रहें, फिर सोंठ, सफेद मिर्च और इलायची पाउडर डालकर थोड़ी देर और भूनें। बस आपकी पौष्टिक गोंदपाक तैयार है। इसे कांच के जार में भरकर पूरे सर्दी के मौसम में स्वाद और सेहत दोनों के लिए खाया जा सकता है।
Trending
- रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
- महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्त से महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह
- रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार


