खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में गज दल ने एक दंपत्ति की जान ले ली। हाथी के हमले से हुई मौतों से पूरे गाँव में दहशत का आलम है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बिसाही मोड़ गांव में पति-पत्नी अपने काटे गए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोए हुए थे।
वहीं आधी रात हाथियों का एक दल खलिहान में आ पहुंचा। हाथियों के शोर से जैसे ही दंपत्ति ने हरकत की, हाथियों ने उन दोनों को कुचल दिया। इस हमले में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग को मिली, कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। वे फौरन सदल-बल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
उन्होंने पंचनामा तैयार करने के बाद दोनों शव को जब्त कर अस्पताल भिजवाया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल विचरण कर रहा है, लिहाजा अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलें। विभाग ने ग्रामीणों को चेताया है कि वे फिलहाल जंगलों की तरफ न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। विभाग ने पीड़ित परिवार को हर तरह से सरकारी, आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


