खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार 10 महिला मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाॅज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। ऑटो सवार घायलाें से मिली जानकारी के अनुसार मावलीभाटा निवासी परमेश जो कि ऑटो चलाने का काम करता है, अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सभी को लेकर बुधवार की शाम को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके वापस घर जा रहे थे, इसी दाैरान मेकाॅज के सामने बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी घायलों को मेकाॅज में भर्ती किया गया है। विदित हाे कि आये दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें 2 एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि इसी मार्ग में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक 6 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


