नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिशत (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। रोहित शर्मा एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं। आईसीसी ने पिछली बार रैंकिंग जारी की, तब डेरिल मिचेल पहले स्थान पर चले गए थे लेकिन अब रोहित ने फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में ना खेलने के कारण मिचेल को नुकसान हुआ है।
रोहित शर्मा के अभी 781 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि दूसरे स्थान पर डेरिल मिचेल के अब 766 रेटिंग पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा अगली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल (4) और विराट कोहली (5) नंबर पर हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो 9वें स्थान पर चले गए हैं।
टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें नंबर पर चले गए हैं। वो टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं। टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर हैं, जबकि मोहम्मद सिराज एक स्थान के फायदे के साथ 11वें पायदान पर आ गए हैं।
भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने वाली दक्षिण अफ्रीका को रैंकिंग में फायदा हुआ है, जो अब एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। दक्षिण अफ्रीका को WTC पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है, वहां भी उसे दूसरा स्थान प्राप्त है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


