खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश में पड़ोसी ने 7 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका अपने मामा के घर पर रहती थी। वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी। बुधवार सुबह उसकी लाश मामा के पड़ोसी घर में मिली। पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शॉर्ट पीएम में बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हत्या मामले में अब पुलिस गंहन जांच में जुट गई है। हत्या में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


