खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात अंबिकापुर के खरसिया चौक स्थित बिरयानी दुकान के बाहर 6 से अधिक बदमाशों ने बिरयानी लेने गए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया। स्थानीय लाेगों ने गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी घटना बिरयानी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के दर्रीपारा निवासी 27 वर्षीय आदर्श साहू बिरयानी लेने सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खरसिया चौक स्थित जमजम बिरयानी सेंटर गया था। इसी दौरान दुकान के बाहर 6 से अधिक युवक पहुंचे और उन्होंने आदर्श को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने चाकू से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। लहूलुहान हालत में युवक सड़क पर गिर गया, इसके बाद भी उसकी पिटाई की गई।
चाकू से प्रहार करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने उसे बाइक से ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। सिर में चाकू के वार से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर घायल के परिजन कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि पुराने विवाद को लेकर मोमिनपुरा के युवकों ने जानलेवा हमला किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


