खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली में हिड़मा के समर्थन में लगे नारे मामले में सांसद संतोष पाण्डेय की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि नक्सल विचारधारा का अंत हो रहा है। लेकिन दिल्ली और अन्य शहरों में बैठकर इसकी आड़ में धंधा करने वाले अब परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में और कुछ जेएनयू में बैठे लोग नक्सलियों के फूफा जी हैं, जो अब छाती पीटकर रो रहे हैं। कई तो 2–3 दिन से खाना भी नहीं खा पाए होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तय डेडलाइन से पहले ही पूरा लाल गलियारा समाप्त होने की ओर है। नक्सलवाद के खात्मे की प्रक्रिया तेज है। फॉरेन फंडिंग, सप्लाई और नेटवर्क लगभग बंद हैं, इसलिए ये सब सूख जाएंगे। खत्म हो जाएंगे। कार्रवाई पहले भी जारी थी, आज भी जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


