खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से फेडरेशन का बस्तर जिला संयोजक मुखर व दबंग कर्मचारी नेता गजेंद्र श्रीवास्तव को चुना गया। नए जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने बस्तर जिला में कर्मचारी संगठन की मजबूती तथा कर्मचारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के भीतर ही फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए इसमें सभी कर्मचारी संगठनों को सम्मिलित किया है।
नवगठित बस्तर जिला कार्यकारणी के अनुसार फेडरेशन का सह संयोजक देवराज खूंटे, उपाध्यक्ष पद पर अजय श्रीवास्तव, श्रीमती कृष्णा बघेल, रज्जी वर्गीस ,चंद्र प्रकाश देवांगन, देवदास कश्यप। सचिव पद पर नारायण सिंह मौर्य। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कश्यप। संयुक्त सचिव के पद पर मोतीलाल वर्मा, गिरीश कश्यप, जागेश्वर प्रसाद सिन्हा ,दामोदर सेठिया, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी। संगठन सचिव के पद पर मनोज कुमार, राकेश दुबे, श्रीमती पदमा नायडू ,शैलेंद्र तिवारी, उमेश मेश्राम। सह सचिव के पद पर प्रजीत कुमार, एम एस भारद्वाज, अंशु माली वर्मा, पंकज सेठिया, अविन मंडावी। सदस्य_ कमलू बघेल, राजकुमार झा, अनिल यादव, मुन्ना नायक, राम मरकाम, उदय किशोर पांडेय, राकेश तिवारी, राजकुमार सिंह, पल्लव झा, डॉ. तुलादास मानिकपुरी, श्रीमती रीना शुक्ला आदि को जिम्मेदारी दी गई तथा विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर जिला के सभी कर्मचारी अधिकारी संगठन मिलकर फेडरेशन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए कर्मचारी समस्याओं का निराकरण करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


