नई दिल्ली। गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ करने के करीब है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 212 रन भी बना लेती है, तो टीम इंडिया को 500 रनों का लक्ष्य मिलेगा। इससे आप समझ ही सकते हैं कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका कितनी मजबूत स्थिति में आ पहुंचा है। अगर भारत यह टेस्ट मैच हार जाता है, तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर क्या असर पड़ेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा।
WTC पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है। WTC की पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स की प्रतिशतता के आधार पर टीमों को रैंकिंग दी जाती है। पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 है, जबकि 66.67 के प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे (66.67) स्थान पर है। भारत अभी चौथे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 है।
अभी पाकिस्तान पांचवें, इंग्लैंड छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है। WTC 2025-27 के चक्र में वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी 5 मैच हार चुकी है और अभी टेबल में आठवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है।
दूसरा टेस्ट हारा भारत, तो पाकिस्तान को फायदा
अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 हो जाएगा। इससे सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा, जो 50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-5 पर आ जाएगी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे स्थान को और मजबूत कर लेगा, क्योंकि गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर उसका पॉइंट्स प्रतिशत 75 पर पहुंच जाएगा।
अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया फाइनल की रेस में बनी रहेगी? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के 9 मैच बचेंगे। उनमें से 2 सीरीज भारतीय टीम को विदेश में खेलनी हैं। सीधा-सीधा समीकरण बनता है कि भारत बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में 8 जीत दर्ज कर लेता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 को पार कर जाएगा। पिछले तीन फाइनल को देखें तो उनमें फाइनल में जाने वाली टीमों का प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है। ऐसे में अगले 8 टेस्ट जीतकर भारतीय टीम फाइनल में आसानी से प्रवेश कर सकती है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


