खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।जिले के बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करमरी भाटागुड़ा में रहने वाला रेंगा बघेल 37 वर्ष जो दिन भर कोई काम नही करते हुए घूमते रहता था, वही उसकी पत्नी पुरनी बघेल उर्फ पूर्णिमा 29 वर्ष कुली मजदूरी का काम करती थी। गुरुवार की रात हमेशा की तरह दोनों पति पत्नी में खाना को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद रेंगा ने गुस्से में आकर घर के अंदर रखे डंडे से पुरनी के सिर पर वार कर दिया, इस घटना में पुरनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही महिला की चीख पुकार को सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे व परिजन भी मौके पर आ पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। आज शुक्रवार सुबह परिजनों ने बस्तर थाना बस्तर थाना पंहुचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपाेर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आज आरोपी रेंगा बघेल को गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


