नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। कोलकाता टेस्ट में 30 रनों की हार के बाद टीम इंडिया अब किसी भी हालत में वापसी करना चाहती है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा, और उससे पहले टीम को लेकर दो बड़े अपडेट सामने आए हैं।
टीम इंडिया में इस दिग्गज की वापसी
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी एक बार फिर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं। वह इंडिया-ए की व्हाइट बॉल टीम के साथ राजकोट में थे, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है। नितीश रेड्डी एक शानदार ऑलराउंडर हैं। शुरुआती टेस्ट से पहले उन्हें रिलीज किया गया था, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिर से स्क्वॉड में शामिल कर संकेत दे दिया है कि दूसरे मैच में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।
साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में भी हुआ बदलाव
उधर, साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी चोटों का सामना कर रहे हैं। उनके प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ट्रेनिंग के दौरान पसलियों की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। इसी वजह से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को टीम में जगह दी गई है। एनगिडी भारत पहुंचकर टीम में वापसी कर चुके हैं। एनगिडी आखिरी बार टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेले थे। ऐसे में उनकी वापसी साउथ अफ्रीका के लिए राहत की खबर है।
कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे थे। पहले टेस्ट के दौरान उन्हें नेक स्पैज्म की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि राहत ये है कि रविवार रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बीसीसीआई मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। गिल 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। हालांकि वह खेलेंगे या नहीं, यह मैच के पहले पता चलेगा।
फिलहाल भारत 0-1 से पीछे है और सीरीज बराबर करने के लिए यह टेस्ट बेहद अहम है। अब सबकी निगाहें गुवाहाटी टेस्ट पर हैं, जहां नए खिलाड़ियों की एंट्री और कप्तान की फिटनेस मैच का पासा पलट सकती है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


