खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह लगभग 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। सत्र समापन के बाद शाम लगभग 5:00 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सत्र में स्व. रजनीताई उपासने, स्व. बनवारीलाल अग्रवाल, स्व. राधेश्याम शुक्ल को याद किया जाएगा। साथ ही सभापति तालिका की घोषणा होगी। विधानसभा की 25 वर्षीय संसदीय यात्रा पर चर्चा की जाएगी। इस विशेष सत्र में सत्तापक्ष – विपक्ष के विधायक शामिल होंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


