नई दिल्ली। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है। शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई। चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में पहले से मौजूद हक, थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी कई फिल्मों से जबरदस्त मुकाबले के बावजूद अजय देवगन स्टारर मूवी ने पहले दिन 8।75 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने उम्मीद के मुताबिक अपनी कमाई में 40 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए डबल डिजीट में कलेक्शन किया और इसका कारोबार 12.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं संडे यानी तीसरे दिन भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है और इसी के साथ इसने खूब कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 14 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 35 करोड़ रुपये हो गई है।
‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ा 23 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिखाया है और जबरदस्त कलेक्शन कर साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है। इनमें हक (10.01 करोड़), द ताज स्टोरी (5.28 करोड़), सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (32.12 करोड़), होमबाउंड (1.40 करोड़), द बंगाल फाइल्स (8.59 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (28.48 करोड़ रुपये), सन ऑफ सरदार 2 (24.75 करोड़ रुपये),
धड़क 2 (11.97 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (0.86 करोड़), मालिक (15.02 करोड़), आंखों की गुस्ताखियां (1.26 करोड़ रुपये), मेट्रो इन दिनों (18.65 करोड़ रुपये), मां (18.43 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (28.71 करोड़ रुपये), केसरी वीर (0.88 करोड़ रुपये), कंपकंपी (0.92 करोड़ रुपये) द भूतनी (4.72 करोड़ रुपये), फुले (1.05 करोड़ रुपये), ग्राउंड जीरो (5.20 करोड़ रुपये), केसरी चैप्टर 2 (29.62 करोड़ रुपये), द डिप्लोमैट (13.45 करोड़ रुपये), क्रेजी (4.25 करोड़ रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (5.28 करोड़ रुपये), बैडएस रवि कुमार (9.72 करोड़) और लवयापा (4.75 करोड़) शामिल हैं।
‘दे दे प्यार दे 2’ स्टार कास्ट
अंशुल शर्मा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 2019 में आई दे दे प्यार दे का सीक्वल है और ये 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


