नई दिल्ली। प्रभास की ‘बाहुबली- द एपिक’ इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों का एडिट वर्जन है। ये फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं री रिलीज ‘बाहुबली- द एपिक’ ने जहां अच्छी खासी कमाई कर ली है तो वहीं इसने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। चलिए जानते हैं ‘बाहुबली- द एपिक’ ने क्या उपलब्धि हासिल की है।
‘बाहुबली- द एपिक’ बनी देश की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म
बता दें कि एसएस राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती की ‘बाहुबली- द एपिक’ अब 33.23 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ भारत में सबसे बड़ी री-रिलीज़ फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम’ को पछाड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल 2024 में अपनी री-रिलीज़ पर ‘सनम तेरी कसम’ ने टिकट खिड़की से 33.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
गौरतलब है कि भारतीय टिकट खिड़की पर आमतौर पर नई रिलीज़ ही आगे बढ़ती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में कोविड के कारण, जहां नई फ़िल्में अभी बन रही थीं और जो बन चुकी थीं, वे फ्लॉप हो रही थीं तो उस दौरान पुरानी फ़िल्मों को फिर से रिलीज़ करने के ट्रेंड ने ज़ोर पकड़ा। इसी के साथ जहां ‘लैला मजनू’, ‘रॉकस्टार’ और ‘तुम्बाड’ जैसी री रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म किया तो वहीं एसएस राजामौली की ‘बाहुबली- द एपिक’, जो दोनों बाहुबली फिल्मों का री-कट वर्ज़न है, ने अब यह रास्ता दिखाया है कि कैसे एक पुरानी फिल्म को रीपैकेज करके दर्शकों के सामने पेश किया जा सकता है और ये भी दर्शकों को पसंद आ सकती है।
‘बाहुबली- द एपिक’ री रिलीज फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंची
‘बाहुबली- द एपिक’ की जर्नी बहुत आसान नहीं रही है, एक शानदार शुरुआत के बाद जहां फिल्म ने प्रीमियर शो सहित तीन दिनों में 24.35 करोड़ रुपये जमा किए तो इसके बाद फिल्म का कलेक्शन गिरता चला गया। हालांकि ये फिल्म रिलीज के 15वें दिन री रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल करने में सफल रही, जहां इसने 7 लाख रुपये जमा किए।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


