नई दिल्ली। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की, उन्होंने कहा कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल सहित उनके परिवार ने अभिनेता को घर ले जाने का फैसला किया है और उनका इलाज और रिकवरी अब घर पर ही जारी रहेगी। वहीं इस बीच दिग्गज अभिनेता के परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर धर्मेंद के अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की है।
धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बुधवार, 12 नवंबर की सुबह परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की। जिसमें कहा गया है, “ मिस्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपनी रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाज़ी न करें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें। हम उनके जल्द स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं। “
डॉक्टर ने क्या कहा?
वहीं धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने मीडिया को बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।”
बॉबी देओल धर्मेंद्र को लेकर पहुंचे घर
बता दे कि बुधवार सुबह बॉबी देओल ब्रीच कैंडी अस्पताल से धर्मेंद्र को एंबुलेंस में लेकर घर के लिए रवाना हुए थे। हॉस्पिटल से एंबुलेंस के निकलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में
मंगलवार सुबह, ऐसी अफ़वाहें फैलने लगीं कि धर्मेंद्र का अस्पताल में निधन हो गया है। हालांकि, उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल सहित परिवार ने सोशल मीडिया पर इन झूठी खबरों का खंडन किया और फैंस को आश्वस्त किया कि दिग्गज अभिनेता जिंदा हैं और उन पर इलाज का असर हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, बता दें कि धर्मेंद्र को इसी हफ़्ते की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


