नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब तक थिएटर्स में लगी है। फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और अब तक हर रोज बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब तक बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही थी। अब फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म को भी पछाड़ दिया है और सनी देओल की फिल्म को भी मात दे दी है।
* ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 52.38 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।
* दूसरे हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 86.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।
* अब तीसरे हफ्ते भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
* सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 15वें दिन 2.25 करोड़ और 16वें दिन 1.9 करोड़ रुपए कमाए थे।
* 17वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ और 18वें दिन 75 लाख रुपए रहा।
* अब 19वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसमें फिल्म ने अब तक (रात 11 बजे तक) 1.25 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं।
* भारत में एक दीवाने की दीवानिय का कुल कलेक्शन अब 93.5 करोड़ रुपए हो गया है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने तोड़े दो रिकॉर्ड
* ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 93.5 करोड़ रुपए का कारोबार करके इस साल रिलीज हुई दो फिल्मों को पछाड़ दिया है।
* हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग- लास्ट राइट्स’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
* कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबक इसी साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 82.11 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
* ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सनी देओल की दूसरे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘जाट’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
* ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.34 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
* अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का अगला निशाना केसरी- चैप्टर 2 है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 94.48 करोड़ रुपए कमाए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी
- सुशासन तिहार: आख़िरी छोर तक पहुँची संवेदनशील सरकार, 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी को मिला वॉकर और ‘आयुष्मान वय वंदन’ कवच
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
- बस्तर जिले में पहली से दसवीं तक 1 लाख 49 हजार 635 पाठ्य पुस्तकों का हाेगा वितरण
- अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही


