खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिलासपुर की महिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एसएस टेकाम के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी वसूली आदेश को निरस्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि बिना उचित कारण बताए और संवैधानिक अधिकारों का पालन किए बगैर वसूली आदेश जारी करना नियमों के विपरीत है। डीएसपी के वेतन से की गई कटौती पर भी आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने पूरे मामले को मनमाना व्यवहार बताया और काटी गई पूरी राशि लौटाने का निर्देश दिया है।
दरअसल याचिकाकर्ता डीएसपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उनकी पदस्थापना के दौरान एक वसूली आदेश जारी कर वेतन से कटौती कर ली गई, जबकि किसी भी स्तर पर उन्हें न तो नोटिस मिला, न ही अपनी बात रखने का अवसर मिला। हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और वरुण शर्मा ने कोर्ट को बताया कि आदेश पूरी तरह अवैध है और यह तय प्रक्रिया का पालन किए बिना जारी किया गया है। वसूली आदेश में डीएसपी पर एक वर्ष पूर्व हुए वाहन किराया भुगतान को लेकर सीधी जिम्मेदारी लगा दी गई थी, जिसे याचिकाकर्ता ने पूरी तरह गलत बताया।
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि वसूली आदेश नियमों के अनुरूप नहीं है और बिना सुनवाई के लिया गया निर्णय संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के खिलाफ है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारी कानून से ऊपर नहीं हैं और किसी भी अधिकारी पर बिना जांच–सुनवाई के सीधे आर्थिक दंड नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने पुलिस मुख्यालय के आदेश को रद्द कर वेतन से काटी गई पूरी राशि लौटाने का निर्देश दिया है। साथ ही शासन को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की मनमानी कार्रवाई से बचें।
Trending
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट


