खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में नवंबर की शुरुआत ही मोंथा तूफान के बीच हुई । माना जा रहा था, कि नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ेगी लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया है। माना जा रहा है कि 10 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अभी बस्तर अंचल में ठंड की शुरुआत नहीं हो पाई है। रात के वक्त भी लोग सामान्य कपड़ों में ही बाहर निकल रहे है। पारा जब 15 डिग्री के नीचे जाएगा तो ठंड का एहसास शुरू होगा। मौसम काफी हद तक सामान्य हो चुका है, लेकिन बस्तर में ठंड का आगाज अब तक पूरी तरह से नहीं हो पाया है। सुबह के वक्त कोरहे की स्थिति बन रही है और रात का पारा 20 डिग्री से नीचे जा चुका है, बावजूद इसके तापमान अभी सामान्य है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जगदलपुर शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे 18.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। अभी सामान्य से कम रात का तापमान नहीं हो पाया है। बस्तर में अक्टूबर माह से ही ठंड की शुरूआत हओ जाती थी, लेकिन इस वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह तक ठंड नदारत रहने से स्थानिय लाेगाें का कहना है कि बस्तर में भी माैसम का भारी बदलाव दिखने लगा है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


