खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षक, जो बच्चों के भविष्य के निर्माता कहलाते हैं, वही अब अनुशासन और जिम्मेदारी की सीमाएं तोड़ते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि धनगंवा संकुल के ग्राम पंचायत नेवारी में शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। स्कूल के मासूम बच्चे उन्हें उठाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन शिक्षक वहीं जमीन पर गिर पड़े। यह पूरा दृश्य एक ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपाठक के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न तो संकुल समन्वयक ने कार्रवाई की और न ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कोई कदम उठाया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन से मुलाकात कर शिकायत की है। शिक्षा विभाग की लापरवाही अब सवालों के घेरे में है। क्योंकि जब शिक्षक ही नशे में स्कूल आएंगे, तो बच्चों को संस्कार कौन सिखाएगा?
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


