
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरते जशपुर जिले में आयोजित जशपुर जम्बुरी 2025 के दौरान रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए अद्भुत अनुभव देखने को मिला। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा में लगभग 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल का रोमांचक आनंद लिया।
यह गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में कराई गई। प्रतिभागियों ने ऊँची प्राकृतिक चट्टानों पर चढ़ाई करते हुए न केवल अपने साहस की परीक्षा दी, बल्कि प्रकृति की गोद में सुकून और उत्साह से भरे पल भी बिताए।
रॉक क्लाइंबिंग एक साहसिक पर्वतारोहण खेल है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या कृत्रिम दीवारों पर चढ़ाई करते हैं। इस खेल का उद्देश्य शारीरिक क्षमता, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा लेना होता है।
जशपुर की हरी-भरी वादियों, ठंडी हवाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित यह गतिविधि न केवल पर्यटकों के लिए यादगार बनी, बल्कि जिले के साहसिक पर्यटन को भी नई पहचान दी।
जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जम्बुरी 2025 के तहत विभिन्न एडवेंचर गतिविधियाँ जैसे रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर ट्रेल का आयोजन किया जा रहा है, जिससे राज्य में इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


