खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस ने चोरी के 2 अलग-अलग मामले में आज गुरूवार काे 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। एक सुने मकान की सीट तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी से पैसे चुराकर त्रिपाल में आग लगा दी। दूसरे ने चाय के ठेले से गल्ला में रखा सारा कैश ही गायब कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पहला मामला महारानी वार्ड का है। इस वार्ड की रहने वाली झरना सोनी ने पुलिस को बताया कि रात में वो घर में नहीं थी। उस समय उसके मोहल्ले के ही कुछ बदमाश युवक देबू मंडावी, सोनू, टोबो, कोदू, नोडी समेत अन्य उसके घर में घुसे थे। इन्होंने पहले सीट तोड़कर अंदर दाखिल हाेने बाद अलमारी का ताला तोड़ा और पैसे ले गए, जाते-जाते त्रिपाल में आग लगा दी। महिला का कहना है कि इन्हें घर के अंदर आते-जाते उसी इलाके के कुछ लोगों ने देखा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और एक देवेंद्र मंडावी उर्फ देबू को हिरासत में लिया। इससे पूछ5ताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया और पुलिस को बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर उसने चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरा मामला चाय ठेले से पैसे चुराने का है, जिसमें जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले अंकित जायसवाल ने पुलिस को बताया कि संजय मार्केट में चाय ठेला लगाता है। कोई अज्ञात व्यक्ति चाय ठेला के गल्ला को तोड़ा और अंदर रखे सारे पैसे चुरा लिया है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को उस इलाके के एक आदतन चोर पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अजय अधिकारी को हिरासत में लिया। इससे पूछ-ताछ की गई थी। इसने पुलिस को बताया कि अपने साथी अन्ना तिल्ली के साथ मिलकर इसने चोरी की थी। जिसके बाद पुलिस ने इसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई है।
Trending
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत


