खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए पुलिस आरक्षक भर्ती होनी है। पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग में रिक्त पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 17 से 19 नवंबर तक 8 जिलों में ट्रेड टेस्ट परीक्षा होगी।
जानकारी के मुताबिक, 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रदेश के आठ जिलों रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर और कोन्डागांव में ट्रेड टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) के पदों के लिए उम्मीदवार अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेड टेस्ट एक व्यावहारिक परीक्षा है जो किसी विशिष्ट पेशे या व्यवसाय में व्यक्ति की योग्यता और कौशल का मूल्यांकन करती है। इसमें उम्मीदवार को अपने ट्रेड से संबंधित वास्तविक कार्य करना होता है, ताकि यह साबित किया जा सके कि वे नौकरी के लिए आवश्यक कौशल रखते हैं।
इस टेस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यक्ति के पास नौकरी को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से करने के लिए आवश्यक दक्षता है।
Trending
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू


