मिट्टी की वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ होता है। इससे पंचतत्वों की ऊर्जा संतुलित होती है और देवी-देवताओं की कृपा मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज मिट्टी से बनी ये चीजें जरूर खरीदें।
कार्तिक पूर्णिमा 2025
आज बुधवार 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत शुभ माना गया हैं। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है।
इस दिन विशेषरूप से गंगा स्नान और दीपदान का महत्व है। लेकिन इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी से निर्मित कुछ वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना गया है। आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे मे।
मिट्टी का घड़ा- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्टी का घड़ा लाना शुभ और सकारात्मक होता है। यदि आप घड़ा नहीं ला सकते तो मिट्टी से बना छोटा कलश भी ला सकते हैं।
मिट्टी का हाथी- कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन पर आप मिट्टी से बना हाथी लाकर उत्तर दिशा में रखें। वास्तु अनुसार इससे धन आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
मिट्टी की मूर्ति- लोग अपने घरों में चांदी, सोना, पीतल जैसी धातुओं की मूर्ति रखते हैं। लेकिन देवी-देवताओं की मिट्टी की मूर्ति भी शुभ होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज आप मिट्टी की मूर्ति खरीद सकते हैं।
मिट्टी का दीपक- कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी का दीप जरूर खरीदें और जलाएं। मिट्टी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और समृद्धि बढ़ती है।
मिट्टी के खिलौने- कार्तिक पूर्णिमा पर बच्चों को मिट्टी के खिलौने लाकर जरूर दें। इससे बच्चे खुश होंगे और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


