कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी, देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है, इस साल शनिवार 1 नवंबर 2025 को मनाई गई। इसी दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास की समाप्ति हो जाती है। चातुर्मास खत्म होते ही पिछले चार महीने से रुके सभी शुभ-मांगलिक कार्य की शुरू हो जाते हैं।
बता दें कि, 6 जुलाई 2025 से चातुर्मास की शुरुआत हुई थी, जिसकी समाप्ति 1 नवंबर को हुई। चातुर्मास की अवधि में चार महीनों तक विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, उपनयन और अन्य शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। देवउठनी एकादशी के दिन यह विराम (चातुर्मास) समाप्त हो जाता है और पुनः ये कार्य आरंभ हो जाते हैं।
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह के योगनिद्रा से जागते हैं और अगले दिन विष्णु जी के शालीग्राम स्वरूप के साथ मां तुलसी का विवाह कराया जाता है, जिसके बाद से आमजनों के लिए भी विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं।
इसलिए आम बोलचाल की भाषा में लोग नवंबर-दिसंबर को शादी का सीजन भी कहते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं कि चातुर्मास की समाप्ति के बाद आप किसी भी दिन विवाह कर सकते हैं। हिंदू धर्म में शादी-विवाह जैसे कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर शुभ तिथि व मुहूर्त निकाली जाती है। विवाह के लिए ये शुभ तिथियां बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
नवंबर में विवाह के लिए 14 शुभ मुहूर्त
बात करें नवंबर 2025 महीने की तो, इस महीने हिंदू विवाह के लिए कुल 14 शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिसमें शादी-विवाह जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार- नवंबर महीने की 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30 तारीखें विवाह के लिए शुभ रहेंगी। हालांकि इन तारीखों में कुछ तिथियां दिन की शादी के लिए तो कुछ रात की शादी के लिए शुभ रहेंगी। इसलिए विवाह की तारीख तय करने से पहले आप किसी जानकार पंडित से वर-वधू की राशी-नक्षत्र के आधार पर डेट-टाइम पक्की करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


