नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की लोककथाओं पर आधारित एक्शन थ्रिलर ‘कांतारा चैप्टर 1’ इंडियन और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है और सिनेमाघरों में चल रही अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ जैसी फिल्में दर्शकों को बड़े पर्दे पर खींचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
कंतारा चैप्टर 1 ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘कंतारा’ का प्रीक्वल ‘कंतारा ए लीजेंड: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है और उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। ऋषभ के अलावा, इसमें जयराम, रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं इस फिल्म को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए 14 दिन हो चुके हैं। इस दौरान इसने अच्छी-खासी कमाई कर ली है।
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की पूरे भारत में कुल 475.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी 2 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांक ये फिल्म पहले हफ्ते से ही मंदी की मार झेल रही। दूसरे हफ्ते में तो शशांक खेतान निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी पड़ गई और खास कमाई नहीं कर पाई। पहले हफ्ते में 41.1 करोड़ जोड़ने वाली इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे और फिर दूसरे मंगलवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दूसरे बुधवार को 1 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 14 दिनों की कुल कमाई अब 54.10 करोड़ रुपये हो गई है।
जॉली एलएलबी 3 ने चौथे बुधवार कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सुभाष कपूर की हिट फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ की तीसरी किस्त है। अक्षय कुमार के अलावा, इसमें अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि रिलीज के चौथे हफ्ते में भी ये बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है हालांकि ये फिल्म बड़ी मुश्किल से चंद लाख कमा रही है। बता दें कि इस फिल्म ने अपने चौथे मंगलवार को 0.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक इस फिल्म ने 27वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 25 लाख का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 27 दिनों की कुल कमाई अब 113.95 करोड़ रुपये हो गई है।
दे कॉल हिम ओजी ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई?
पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसमें प्रियंका अरुल मोहन, इमरान हाशमी, प्रकाश राज, अर्जुन दास और श्रिया रेड्डी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, हालांकि तीसरे हफ्ते में ये फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर खींचने के लिए संघर्ष कर रही है। तेलुगु भाषा की इस फिल्म ने अपने तीसरे मंगलवार को 0.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 36 लाख का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ दे कॉल हिम ओजी का 21 दिनों का कुल कारोबार अब 192.35 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


