नई दिल्ली। ‘दे कॉल हिम ओजी’ तेलुगु सिनेमा की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ (186.97 करोड़) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है वो भी फर्स्ट वीकेंड के खत्म होने से पहले।
इमरान हाशमी और पवन कल्याण की फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई में चौथे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा जुड़ता दिख रहा है। तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितने नोट बटोर लिए हैं।
‘दे कॉल हिम ओजी’ बाॉक्स ऑफिस कलेक्शन
25 सितंबर को रिलीज हुई ‘ओजी’ ने 24 सितंबर को पेड प्रिव्यू से 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद फिल्म ने हर दिन कितनी कमाई की उसकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
बता दें कि ये डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और आज की कमाई से जुड़ा आंकड़ा 10:25 बजे तक का है और फाइनल नहीं हैं। इसमें बदलाव हो सकता है।
डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पेड प्रिव्यू 21
डे 1 63.75
डे 2 18.45
डे 3 18.5
डे 4 16.38
टोटल 138.08
‘ओजी’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म को 250 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है। सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 200.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘ओजी’ ने तोड़ डाले 5 ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड
‘ओजी’ अभी तक अपना पूरा बजट निकालने से कुछ कदम दूर भले ही हो, लेकिन इसके बावजूद इमरान हाशमी की फिल्म ने इस साल रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से 5 के रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिए हैं।
फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा की ‘सु फ्रॉम सो’ (90.68 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा, ‘ओजी’ ने तमिल सिनेमा की दो ब्लॉकबस्टर ‘ड्रैगन’ (101.34 करोड़) और ‘टूरिस्ट फैमिली’ (60.75 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे कर दिया है।
फिल्म यहीं नहीं रुकी। अब पवन कल्याण की ये फिल्म तेलुगु की ‘मैड स्क्वायर’ (50.12 करोड़) को भी पीछे छोड़ चुकी है।
मलयालम सिनेमा की ‘थुडारम’ (121.2 करोड़) भी ‘ओजी’ से पीछे हो चुकी है।
बता दें कि ये सभी वो फिल्में हैं जिनका बजट बहुत कम होने की वजह से ब्लॉकबस्टर का तमगा मिलने में आसानी रही, लेकिन अभी ‘ओजी’ को इस टैग के लिए कुछ और दिन बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना होगा।
‘ओजी’ के बारे में
सुजीत ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में इमरान हाशमी गैंगस्टर के रोल में दिखे हैं। तो वहीं पवन कल्याण अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन करते हुए।
Trending
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
- बस्तर जिले में पहली से दसवीं तक 1 लाख 49 हजार 635 पाठ्य पुस्तकों का हाेगा वितरण
- अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही
- कांग्रेस एक बार फिर शहीद नेताओं की संवेदनाओं का राजनीतिक दोहन कर रही- केदार कश्यप
- कांकेर के सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ों की हुई मौत
- बीजापुर के ईटपाल में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम


