नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मंगलवार को खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 के तीसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर अपनी फाइनल में जाने की संभावनाओं को मजबूत कर लिया है। पाकिस्तान इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया, टीम इंडिया टॉप पर है। हालांकि अभी तक किसी टीम ने आधिकारिक रूप से फाइनल में अपनी जगह कंफर्म नहीं की है। आज भारत बनाम बांग्लादेश मैच बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।
मंगलवार को खेले गए मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 133 रन बनाए थे, वो तो कामिन्दु मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इस स्कोर तक भी पहुंचा दिया नहीं तो श्रीलंका 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाती। श्रीलंका की आधी टीम 58 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। शाहीन शाह अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी की, उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 8 रन दिए। हारिस रउफ और हुसैन तलत को 2-2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिबजादा फरहान (24) और फखर जमां (17) ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर टीम लड़खड़ा गई और 80 तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट गंवा दिए। महीष ताक्षणा, वणिंदो हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। लेकिन छठे विकेट के लिए हुसैन तलत (32) और मोहम्मद नवाज (38) ने 58 रनों की साझेदारी कर टीम को 12 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।
एशिया कप 2025 सुपर-4 की अंक तालिका
टीम इंडिया 1 जीत के साथ पहले स्थान पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के 2 अंक हैं, नेट रन रेट 0.689 का है। पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर चौथे से दूसरे स्थान पर आ गई है, उनका नेट रन रेट बांग्लादेश से बेहतर हो गया है। पाकिस्तान के 2 अंक हैं और 0.226 का नेट रन रेट है।
बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। 2 अंकों के साथ बांग्लादेश का नेट रन रेट 0.121 का है, अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर है। ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतने वाली श्रीलंका सुपर-4 के दोनों मैच हार गई है, अब टीम फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। श्रीलंका का नेट रन रेट -0.590 का है।
आज भारत को मिल सकता है फाइनल का टिकट
आज भारत बनाम बांग्लादेश मैच दुबई में है। सूर्यकुमार यादव एंड टीम इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह कंफर्म कर लेगी, फिर श्रीलंका आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी और फिर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच की विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


