नई दिल्ली। सिनेमाहॉल में इस समय आधा दर्जन से भी ज्यादा फिल्में मौजूद होने के बावजूद ‘लोका चैप्टर 1’ की कमाई में कोई फर्क नहीं दिखा। महज 30 करोड़ रुपये में बनाई गई ये फिल्म ने अब तक इतना कमा लिया है कि बड़ी-बड़ी फिल्में भी वहां तक नहीं पहुंच पातीं।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 18वां दिन हो चुका है और इसकी कमाई में आज थर्ड वीकेंड के आखिरी दिन और ज्यादा इजाफा हो चुका है। तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।
‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन के लीड रोल वाली ये फिल्म पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ तो दूसरे हफ्ते में 47 करोड़ बटोर चुकी थी। 16वें और 17वें दिन फिल्म की कमाई 4.05 करोड़ और 6.65 करोड़ रही।
वहीं आज 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 10:30 बजे तक 6.85 करोड़ पहुंच चुका है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपये हो चुका है। सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है।
‘लोका चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘लोका चैप्टर 1’ ने सैक्निल्क के मुताबिक, 17 दिन में वर्ल्डवाइड 236।50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसमें अगर आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो ये 242 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचता है।
यानी फिल्म ने अपने 30 करोड़ के बजट से 8 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है। इसे अगर प्रतिशत में निकालें तो फिल्म अपने बजट का 806 प्रतिशत निकाल चुकी है। बता दें कि ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ को 130 करोड़ के बजट में बनाया गया था और ये दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपये का बिजनेस करने के साथ बजट का 621 प्रतिशत ही निकाल पाई थी।
‘लोका चैप्टर 1’ इसी के साथ ही ‘थुडारम’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (234.5 करोड़) पार कर लिया है और इस साल ‘एल2 एम्पुरान’ के बाद दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मलयालम फिल्म बन गई है। बता दें ‘थुडारम’ इस साल आई मॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
‘लोका चैप्टर 1’ के बारे में
इस फिल्म को डोमिनिक अरुण ने डायरेक्ट किया है और मलयालम एक्टर दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि ये फिल्म ‘लोका’ नाम के नए फैंटेसी यूनविर्स की पहली फिल्म है। अभी इसके अगले पार्ट भी आएंगे जिनमें नए सुपरहीरो देखने को मिलेंगे।
Trending
- बीजापुर के ईटपाल में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल


