खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के बीच आज बुधवार काे हुई मुठभेड़ में जवानाें ने 8 लाख के इनामी नक्सली कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को ढेर कर दिया है।
कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की संयुक्त टीम काे अभियान के लिए रवाना किया गया था। आज हुई मुठभेड़ में जवानों ने कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को मार गिराया। मौके से शव के साथ एक 303 राइफल और वॉकी-टॉकी सेट, नक्सली साहित्य, काली वर्दी, पिट्ठू सहित अन्य सामग्री मिला है। उन्हाेने बताया कि परतापुर के इसी इलाके में 15 अगस्त काे तिरंगा फहराने पर नक्सलियों ने एक युवक मनेश नुरूटी की हत्या कर दी थी। कोटरी नदी उफान पर रहने की वजह से पुलिस की टीम इस इलाके में नहीं पहुंच पाई थी। जल स्तर कम होते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर से इस इलाके में अभियान शुरू कर दिया है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने नक्सली कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे यथार्थ स्वीकार करें कि नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में उन्हें हिंसा छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए। यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियां जारी रखते हैं, तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार


