नई दिल्ली। 5 सितंबर को तीन बॉलीवुड फ़िल्में रिलीज़ हुईं थी टाइगर श्रॉफ की बागी 4, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘साइलेंट कॉमेडी फिल्म ‘उफ़ ये सियापा’। हालांकि, इनमें से कोई भी उस हॉलीवुड फिल्म के हाईप और कलेक्शन की बराबरी नहीं कर पाई जिनका इन फिल्मो से क्लैश हुआ था। इस एक अंग्रेजी फिल्म ने हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। दरअसल ये फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स है जिसने सिनेमाघरों में, खासकर भारत में, धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने महज चार दिन में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने चार दिन में वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
“द लास्ट राइट्स” “द कॉन्ज्यूरिंग” फ्रेंचाइज़ी की चौथी और आखिरी फिल्म है, जिसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फ़ार्मिगा ने फेमस पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन की अपनी भूमिकाएं रिपीट की है। यह फिल्म 5 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसने दुनिया भर में धमाकेदार शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 55 मिलियन डॉलर है।
चार दिनों में, फिल्म ने दुनिया भर में 194 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। अगर आंकड़ों को रुपये में बदला जाए, तो इसका बजट लगभग 456 करोड़ रुपये है, और कमाई इसने 1610 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म पहले ही ब्रेक-ईवन पॉइंट को पार कर चुकी है, और दिलचस्प बात ये ही कि इस फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है।
‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ ने छावा-सैयारा सहित इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
चार दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ, द कॉन्ज्यूरिंग 4 ने छावा (808 करोड़ रुपये), सैयारा (570 करोड़ रुपये) और महावतार नरसिम्हा (317 करोड़ रुपये) जैसी सबसे बड़ी भारतीय हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया हैय
द कॉन्ज्यूरिंग ने बागी 4-द बंगाल फाइल्स को धोया
द कॉन्ज्यूरिंग का भारत में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज़ – बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को धोकर रख दिया है और कॉन्ज्यूरिंग 4 भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड हॉरर फिल्म बन गई है। भारत में पहले हफ़्ते की अनुमानित कमाई 75-80 करोड़ रुपये को पार कर जाने की संभावना है।
Trending
- बीजापुर के ईटपाल में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- माओवाद के साये से बाहर निकले मासूम: बीजापुर के दूरस्थ गांवों के बच्चों ने ‘एक्सपोजर विजिट’ में देखा नए भारत का सपना
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल


