नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्राऔर जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई थी लेकिन बुधवार को फिर इसका कलेक्शन गिर गया बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है और पहले छह दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक मील का पत्थर पार कर लिया है। जानते हैं ‘परम सुंदरी’ ने दुनियाभर में रिलीज के 6 दिनों में कितनी कमाई की है?
‘परम सुंदरी’ के गानों की वजह से ये फिल्म खूब बज बनाए हुए हैं। खासतौर पर सोनू निगम द्वारा गाया गाना परदेसिया ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस ठीकठाक कमाई कर रही है। हालांकि इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि भारत में अब तक इसकी ग्रॉस कमाई 41.1 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि विदेशी बाजारों में इसने लगभग 13.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ कुल मिलाकर, दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ की कमाई लगभग 55 करोड़ रुपये हो गई है।
भारत में छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को अपने छठे दिन लगभग 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म ने बुधवार को हिंदी सिनेमा में कुल 8.68% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं ‘परम सुंदरी’ ने अपने पहले वीकेंड में 26.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए लेकिन मंगलवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वापसी की, फिल्म की भारत में कुल कमाई अब लगभग 37.10 करोड़ रुपये हो गई है।
सिद्धार्थ और जाह्नवी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में
इस उपलब्धि के साथ, परम सुंदरी सिद्धार्थ मल्होत्रा की अब तक की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने थैंक गॉड, योद्धा और बार-बार देखो के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, और अब ये हँसी तो फँसी (37.36 करोड़ रुपये) से थोड़ा पीछे है।
वहीं जाह्नवी कपूर के लिए, यह फिल्म उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप तीन फिल्मों में शामिल हो गई है। जाह्नवी की ‘देवरा: पार्ट 1’ (292.71 करोड़ रुपये) पहले नंबर पर है और उनकी ‘धड़क’ (73.52 करोड़ रुपये) दूसरे नंबर पर है।
‘परम सुंदरी’ के बारे में
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, ‘परम सुंदरी’ दिल्ली और केरल के बीच की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें परम सचदेव (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और ‘थेक्केपट्टू सुंदरी दामोदरम पिल्लई’ (जान्हवी कपूर) के बीच रोमांस दिखाया गया है। फिल्म में संजय कपूर और मनजोत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, और सचिन-जिगर का संगीत इसकी अपील को और बढ़ा देता है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


