खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक के द्वारा सोशल मीडिया के एप्प इंस्ट्राग्राम से एक युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के दौरान नाबालिक गांव में आयोजित हो रहे नाचा देखने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान युवक भी अपने एक दोस्त को लेकर नाचा देखने के लिए आया हुए था। जहां दोनों की मुलाकात होने के बाद युवक ने नाबालिक को अपने दोस्त के साथ मिलकर सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों आराेपियाें गुपेन्द्र मरकाम पिता मोहन लाल मरकाम एवं देवकुमार नेताम पिता लक्ष्मीनाथ नेताम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की एक लिखित आवेदन दी कि करीबन एक वर्ष पहले इस्टाग्राम के माध्यम से पीडिता का दोस्ती गुपेन्द्र मरकाम निवासी पैसरा से हुई उसके बाद इंस्टाग्राम के माध्यम से ही देव नेताम निवात्ती बोरगांव से हुई है। इंस्टाग्राम में दोनो से पीडिता के साथ चैट होती थी तुम हमें अच्छे लगती हो मिलने आना कहकर बहलाते फुसलाते थे। उन्हे मिलने से मना करती थी। इसी वर्ष 22 मार्च 2025 को देव नेताम कार में अपने दोस्त गुपेन्द्र को लेकर पीडिता के मोहल्ले में आया और गरिमा के मोबाईल फोन में फोन करके पीडिता को घर से बाहर निकलने बोला पीडिता अपने घर से दोपहर करीबन 2 बजे निकली तो गुपेन्द्र पीडितो को बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर गट्टीपलना जंगल ले जाकर गुपेन्द्र मरकाम व देव नेताम के द्वारा बारी-बारी से बलात्कार किये है और घटना की बात को किसी को मत बताना बोलने से डर के कारण घटना की बात को किसी को नही बताई। इसके बाद 1 सितंबर को फरसगांव अस्पताल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रात्रि बाथरूम के लिए मंशा होटल के बाजू गयी थी, पीडिता को पुनः उक्त आरोपियों के द्वारा जबरन कार में बैठाकर गट्टी-पलना जंगल में ले जाकर दोनो आरोपियों के द्वारा जबरन बलात्कार करने से प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव अप. कमांक 113/2025 धारा 137 (2) 70 (2) 3 (5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों गुपेन्द्र मरकाम पिता मोहन लाल मरकाम उम्र 21 वर्ष जाति गोड निवासी पैसरा थाना फरसगांव जिला कोण्डगांव एवं देवकुमार नेताम पिता लक्ष्मीनाथ नेताम उम्र 27 वर्ष जाति गोड निवासी वन बोरगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागां को पूछ-ताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय रक्षित केन्द्र कोण्डागांव, सउनि पिताम्बर कठार, सउनि रजउ राम सूर्यवंशी मप्रआर 217 बीना मण्डावी आर. शंकर मरकाम, घनश्याम यादव कृष्ण कुमार सेठिया, म.आर. भानुप्रिया नेताम का याेगदान रहा।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


