खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कारगर कार्यवाही की जा रही है। यही कारण है कि इस समय ऐसे बहुत से मामलों के खुलासे हो रहे है, यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्हाेने कहा कि हमेशा कांग्रेस का हाथ अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ रहा है। अपने रिश्तों को कांग्रेस को उजागर करना चाहिए। आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी खुलासे होंगे जिस पर कांग्रेस अभी चुप्प साधी हुई है। कांग्रेस का वास्ता कभी भी देश से नहीं रहा है, ऐसे लोगों से रहा जो देश विरोधी है। समय-समय पर कांग्रेस को लेकर देश की जनता करारा जवाब देती है, इसलिए कांग्रेस का जनाधारा लगातार देश में कम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है, इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि जब पिछले पांच वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नशे की तस्करी से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक जो कुछ हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस हमेशा अपने हिडन एजेंडे पर चलती है, जिसे देश की जनता समझ चुकी है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


