खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना काेंड़ागांव क्षेत्र अंर्तगत शामपुर नयापारा में प्रार्थी शंकर नेताम ने भाभी सगुनाबाई नेताम के संदीग्ध अवस्था में मृृत पड़ी हाेने की रिपाेर्ट पर जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण प्रार्थी/गवाहों का कथन लेख किया गया। शव का पीएम कराकर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहाब के द्वारा हत्या करना उल्लेख किया गया है। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी परसादी नेताम द्वारा अपनी मां सगुनाबाई नेताम की हत्या कर फरार होना पाये जाने से थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम अपनी बहन के घर ग्राम धनपुर में मिलने पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम ने जमीन विवाद के चलते गोद ली हुई बुजुर्ग मां की हत्या का अपराध करना स्वीकार करने एवं के उसके विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को प्रार्थी शंकर नेताम पिता समदू राम नेताम साकिन शामपुर नयापारा ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि इसका भाभी सगुनाबाई नेताम पति स्व. दुआरू नेताम उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम शामपुर अपने घर में अकेली रहती थी। इसका लड़का परदेशी नेताम बोर गाड़ी मे काम करने बाहर चला गया था, 30 अगस्त को सुबह काम से घर वापस आया था। उसके बाद उसकी मां के साथ घर में थे, 31 अगस्त को रात्री में खाना खाकर सोये थे, सुबह 6 बजे करीबन इसके दादी मां घर के पीछे मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर में कई जगह चोट का निशान दिख रहा है। प्रार्थी का भतीजा परदेशी नेताम घर मे नहीं दिख रहा था, एवं इसकी भाभी संदीग्ध अवस्था में मृृत पड़ी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में मर्ग क्रमांक 173/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत् मर्ग इंटिमेशन चाक कर गंभीरता पूर्वक बारिकी से जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया।
थाना कोण्डागांव एवं सायबर की टीम तैयार कर आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम पिता स्व. दुआरू नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी शामपुर नयापारा को पता साजी करने पर आरोपी परसादी नेताम अपनी बहन के घर ग्राम धनपुर में मिला, जिसे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि 25 मई को बोर गाड़ी में काम करने बिलासपुर गया था, और दिनांक 30 अगस्त को गांव में नवाखानी होने से घर आया था, 31 अगस्त को आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम शराब का सेवन करने से अपने चाचा शंकर नेताम के साथ जमीन की बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया। बाद में घर जाने के बाद अपनी मां सगुनाबाई नेताम को बोला कि पूरा जमीन को चाचा शंकर नेताम लोग कमा रहे हैं, तुम कुछ नही बोलते हो बोलने पर सगुनाबाई बोली तु तो बाहर में रहता है, और दारू पीता है। काम में ध्यान नही देता कहने पर आरोपी द्वारा गुस्से में आकर अपनी मां को घर के दरवाजा के चौखट में धक्का देने से चौखट में सगुनाबाई नेताम के सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं पर गिर गई इसके बाद भी आरोपी के द्वारा मारपीट कर सगुनाबाई की हत्या कर माैके से फरार हाे गया।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


