खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छोटेबेठिया धान खरीदी केंद्र प्रभारी नितेश देहारी, सहायक केंद्र प्रभारी सपन डे, निमाई सरकार, बारदाना प्रभारी सत्यानंद मंडल, सहायक बारदाना प्रभारी सुरंजर सरकार पर लगभग 98 लाख रूपये के सरकारी राशि गबन का आरोप है। उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर के निर्देशानुसार शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बांदे घनश्याम झारियां ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कांकेर को तत्काल एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है।
मिली शिकायत के अनुसार समिति ने विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 113245.56 क्विंटल धान की खरीद की थी, जिसका भुगतान ऑनलाइन हो चुका है। इसकी जांच में 3149.81 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत ₹97,64,411 है। इसके अलावा, 1547 नए जूट के बारदाने (बोरे) भी गायब मिले, जिनकी कीमत ₹1,11,074.60 बताई गई है। इस तरह, कुल मिलाकर ₹98,75,485.80 के सरकारी राशि का गबन हुआ है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुलिस अधिक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीद नीति के अनुसार, धान में किसी भी तरह की कमी की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र प्रभारियों की होती है। इसे देखते हुए, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, छोटेबेठिया के खरीदी प्रभारी, सहायक प्रभारियों और बारदाना प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। पुलिस से भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (अमानत में खयानत / गबन) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू करने का आग्रह किया गया है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


