खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास उनकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। वह एमटीपी शाखा में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रधान आरक्षक बीती 26 तारीख को लाइन में गैरहाजिर भी हुआ था। जिसके बाद आरक्षक का आमद नहीं लिया जा रहा था।
घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते के आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


