खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की भर्ती होगी। इसके लिए व्यापमं से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवदेन 24 सितंबर शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के तहत यह भर्ती होगी। इसमें वार्ड ब्वॉय के 50 और वार्ड आया के लिए 50 पद हैं। इस तरह से कुल 100 पदों के लिए यह वैकेंसी है। वार्ड ब्वॉय भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।
इसी तरह वार्ड आया के लिए महिला उम्मीदवार पात्र हैं। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक अर्हता आठवीं पास मांगी गई है। इसे लेकर बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है। यह वैकेंसी राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर के लिए है। आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


