खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला शिक्षा विभाग में पदोन्नति व पदस्थापना के नाम की गई गड़बड़ी का पर्दाफाश होने के बाद 94 प्रधान पाठकाें की पोस्टिंग रद्द कर दी गई थी। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, जांच रिपोर्ट में तीन से चार लोगों को संलिप्त पाया गया है। सबसे पहले पोस्टिंग आदेश जारी करने वाले जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थापना शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड दो प्रकाश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर कर दिया गया है।
जांच में पाया गया कि पदोन्नति व पदस्थापना से संबंधित सभी नोटशीट व फाईल इन्हीं के माध्यम से आगे बढ़ती थी। बड़ी त्रुटि होने के बावजूद नोटशीट व फाइल बिना आपत्ति के आगे बढ़ाते रहे। मामले की जांच व कार्रवाई जारी है। जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई व एफआईआर होने की संभवना है। कांकेर के जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने बताया कि बिना अनुमोदन सिंगल आदेश से 94 प्रधान पाठकों के पोस्टिंग आदेश मामले में पहली कार्रवाई करते हुए कार्यालय के सहायक ग्रेड दो प्रकाश तिवारी को निलंबित कर चारामा बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


