खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं वित्त मंत्री चौधरी जीएसटी की अहम बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर कर्रेगुटा पहाड़ पर हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का गृह मंत्री शाह अपने निवास में सम्मान करेंगे।
वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 60,800 मीट्रिक टन यूरिया आबंटन पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि विकल्प निकालेंगे। पिछली बार भी 50 हजार मीट्रिक टन आबंटन किया था। इस बार 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन हुआ है। वहीं कांग्रेस की हार का जख्म एक बार फिर से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा कुरेदे जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कांग्रेस के अंदर का मामला है। इसमें उनको ही चिंता करना चाहिए।
नया जीएसटी से महंगाई में आएगी कम
वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर बताया कि GST 2.0 में बड़े रिफॉर्म्स का ऐलान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था। नए बिल से अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा, कंजंप्शन आगे बढ़ेगा। नया जीएसटी आने पर महंगाई भी कम होगी।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


