Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    • भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
    • अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
    • क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
    बिलासपुर

    आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 1, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रत्येक चयनित ग्राम में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना से होगी योजनाओं की पहुँच आसान

    सांसद संतोष पाण्डेय एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुँचाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज महाराजपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने में मास्टर ट्रेनर्स की अहम भूमिका होगी। इस दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एलपी पटेल सहित जनप्रतिनिधि, ट्रेनर्स उपस्थित थे।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि “आदि” शब्द का अर्थ आदिवासी है और यह शब्द हमें आदिकाल की ओर ले जाता है। इसी भावना के साथ पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण उत्थान के लिए स्वतंत्र मंत्रालय की घोषणा की थी, जो एक ऐतिहासिक योगदान था। उन्होंने कहा कि इस देश में महात्मा गांधी, डॉ. लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव गरीबों को केंद्र में रखकर अंत्योदय की अवधारणा पर कार्य किया। आज मास्टर ट्रेनर्स उसी विचार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उनके माध्यम से योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा। सांसद पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने इस अभियान में 17 विभागों को जोड़ा है, ताकि लंबे समय से उपेक्षित समाज तक योजनाएँ पहुँच सकें। उन्होंने जनजातीय नायकों का स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा अर्थात धरती का भगवान कहा जाता है, ने अपने अल्प जीवन में समाज में अद्भुत परिवर्तन लाया। इसी तरह वीर नारायण सिंह और सुरेन्द्र साय जैसे अनेक सेनानियों ने आदिवासी समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्ष किया। इन विभूतियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना हम सबका कर्तव्य है।
    विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स ग्राम स्तर पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें तैयार करेंगे। उनके प्रयासों से योजनाओं की जानकारी सीधे जन-जन तक पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी नाम आदिवासी समाज की उस जीवनशैली और दर्शन को दर्शाता है, जो सदियों से जल, जंगल और जमीन को जीवन का आधार मानकर चलता आया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की मंशा स्पष्ट है कि वह उस समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जो अब तक अछूता और उपेक्षित रहा है। यह अभियान सरकार और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगा। मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम होगी। श्रीमती बोहरा ने कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान” दूरदर्शिता के साथ तैयार की गई योजना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, आजीविका, कौशल विकास, कृषि और सामाजिक सुरक्षा जैसे सात विभागों को शामिल किया गया है। इन विभागों के समन्वित प्रयासों से निश्चित रूप से सरकार की योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगी और जनजातीय समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ पाएगा।
    कलेक्टर गोपाल वर्मा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के उद्देश्य से भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का ही अगला चरण है। इसकी परिकल्पना विश्व के सबसे बड़े जनजातीय नेतृत्व आंदोलन के रूप में की गई है, जो बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इसमें 17 मंत्रालयों की 25 गतिविधियां सम्मिलित है। जिसमें कबीरधाम जिले 275 ग्राम सम्मिलित है। विकासखंड बोड़ला के 226, पंडरिया 41, स.लोहारा 07 एवं कवर्धा के 01 ग्राम सम्मिलित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समुदाय और सरकार के सहायोग से ग्राम विजन योजना-2030 का सह निर्माण, समावेशी, जनजातीय ज्ञान, और स्थानीय आकांक्षाओं पर आधारित है। आदि कर्मयोगी के तहत कुल 07 लाईन विभाग सम्मिलित है।
    बैठक में आदिमजति विकास सहायक आयुक्त श्री एलपी पटेल ने बताया कि कबीरधाम जिले के चार विकासखंडों के सात विभागों से चयनित कुल 28 मास्टर ट्रेनर्स इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। इन्हें राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर ग्राम स्तर पर कैडर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें तैयार करेंगे। ये सभी आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाओं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं जैसे-आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों के विकास हेतु ग्रामस्तर पर योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इसके माध्यम से योजनाओं की जानकारी घर-घर तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाएगी। इसके तहत प्रत्येक चयनित ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना होगी, जिसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक ग्राम में न्यूनतम 20 वालंटियर कैडर तैयार कर उन्हें ग्राम सभा की बैठकों में भी शामिल किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026

    घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

    November 25, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    By Khabar WorldNovember 26, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ, गांधीवादी विचारक एवं ख्यात लेखक…

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.